फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: शरीर से पूरे कपड़े उतारकर महिला ANM कर रही थी विरोध प्रदर्शन, शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार

Wed, 22 Feb 2023 02:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक महिला अपनी शरीर से पूरे कपड़े उतारकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। अजमेर जिले के ब्यावर से आई महिला एएनएम को शांति भंग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
कपड़े उतारकर महिला ANM कर रही थी विरोध प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर में जेएलएन मार्ग पर स्थित एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सामने बुधवार को अजीब वाकया हुआ। अजमेर जिले के ब्यावर से जयपुर आई 36 साल की महिला एएनएम बीच सड़क पर ही निर्वस्त्र हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि बीच सड़क पर निर्वस्त्र हुई महिला साल 2020 से एपीओ चल रही है। महिला एएनएम निर्वस्त्र होकर अपने एपीओ होने का विरोध कर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस के महिला को देखते ही हाथ पांव फूल गए। महिला कांस्टेबल ने कड़ी मशक्कत के बाद एएनएम पर काबू पाया। पुलिस महिला को एसएमएस अस्पताल थाने ले गई और शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर ली। 

एसएमएस अस्पताल थानाधिकारी नवरत्न धोलिया के मुताबिक, जेएलएन रोड पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक महिला एएनएम निर्वस्त्र होकर बीच सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। महिला साल 2020 से एपीओ चल रही है। एएनएम अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए जेएलएन मार्ग के डिवाइडर पर जाकर निर्वस्त्र होकर बैठ गई। महिला काफी देर तक निर्वस्त्र डिवाइडर पर बैठी रही। महिला को देख राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब महिला को काबू करने का प्रयास किया तो महिला उग्र हो गई, जिसे देखकर पुलिस टीम के भी हाथ-पांव फूल गए। महिला कांस्टेबलों ने बड़ी मुश्किल से महिला एएनएम पर काबू पाया और उसके कंबल लपेटकर एसएमएस अस्पताल थाने पर लाया। महिला कांस्टेबलों ने बड़ी मुश्किल से एएनएम को कपड़े पहनाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाधिकारी नवरत्न धोलिया के मुताबिक, महिला से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें