फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनस तक लुढ़का पारा, खेतों में जमी बर्फ

Sun, 17 Dec 2017 02:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फतेहपुर में एक खेत में जमी बर्फ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। राजस्थान के शेखावाटी अंचल में पारा लुढ़क कर माइनस में चला गया। यहां ठंड का आलम ऐसा है कि खेतों में बर्फ तक जम गई है। 
विज्ञापन



रविवार सुबह फतेहपुर शेखावाटी इलाके में मौसम साफ होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और सुबह इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। शनिवार के मुकाबले  तापमान ने दो डिग्री का गोता लगाया और रविवार सुबह फतेहपुर शेखावाटी स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे ओर सर्दी के कारण आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया वहीं तेज सर्दी के कारण लोग अलाव का सहारा लेते भी नजर आए।  
 
विज्ञापन

सीकर में पत्तों पर अल सुबह जमी मिली बर्फ - फोटो : Amar Ujala
कृषि अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अभी न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट होगी इससे सर्दी के तेवर और भी तीखे होने की संभावना है। सीकर जिले में भी कमोबेश यही हाल रहा जहां पारा माइनस में चले जाने के कारण लोगों की सर्दी से धूजणी छूट गई। बता दें कि सर्दी का असर राजस्थान के शेखावाटी अंचल में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। यहां पारा माइनस 4 तक चला जाता है और पेड़ों और पाइपलाइनों में बर्फ तक जम जाती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें