फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदला मिजाज, प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी

Sun, 11 Feb 2018 07:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
प्रदेश में आज एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला नजर आया। आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन


राजस्थान में आज सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। इसके चलते लोगों को दिन में भी सर्दी का एहसास हुआ। वहीं, ठंडी हवाओं ने वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशान किया। इस दौरान दिन में भी सड़कों पर लोग गरम कपड़ों में लिपटे नजर आए। शाम होते-होते प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बूंदाबांदी ने न्यूनतम तापमान में गिरावट ला दी। अलवर जिले के बानसूर, सीकर के रतनगढ़ और फतहपुर, झुंझुनूं के पिलानी, कोटा, बारां जिले के छीपाबड़ौद और देवरी कस्बे सहित उदयपुर के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई।

इसके चलते यहां सर्दी का जोर फिर से बढ़ गया। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते भी दिखे। जयपुर में दिनभर धूलभरी हवाओं ने कंपकंपी छुड़ाई। यहां दिन का अधिकतम तापमान 23.2 और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री दर्ज किया गया। बीते दिन जयपुर का तापमान अधिकतम 26.4 और न्यूनतम 11.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में भी बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा तापमान का हाल

demo pic
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज अलवर में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा अजमेर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, पिलानी में 11.4, कोटा में 13.6, उदयपुर के डबोक में 8.8, बाड़मेर में 14.7, जैसलमेर में 12.4, जोधपुर में 14.5, बीकानेर में 16.7, चूरू में 14.2 और श्रीगंगानगर में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें