राजसमंद में हुए लाइव हत्याकांड के बाद उदयपुर संभाग में पिछले कुछ दिनों से लगातार बिगड़े माहौल के बाद अब उदयपुर शहर में शांति कायम हुई है। शहर में पिछले तीन दिन से लगी धारा 144 और इंटरनेटबंदी को शनिवार शाम तक हटा लिया गया।
जिला कलेक्टर और शहर एसपी ने शनिवार शाम को प्रेसवार्ता के बाद करीब 8 बजे इंटरनेट शुरू करने का फैसला किया वहीं शहर से धारा 144 भी हटा ली गई। इस मौके पर जिला एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने कहा कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जिन लोगों ने भी भड़काउ मैसेज किए हैं या शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है उनकी पहचान किए जाने का काम शुरू किया जाएगा जिसके लिए एक साइबर टीम का गठन कर लिया गया है। आरोपियों पर धारा 153-अ के तहत कार्रवाई की जाएगी।