फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल की सीढ़ियों से गिरकर विदेशी पर्यटक की मौत,परिवार समेत भारत आया था घूमने

Tue, 12 Dec 2017 05:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
होटल उदयगढ़ पैलेस
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ भारत घूमने आया पर्यटक आज एक बड़े हादसे का शिकार हो गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।घटना उदयपुर शहर के लालघाट स्थित उदयगढ़ होटल की है जहां सीढ़ियों से गिरे एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई। बीती रात को अचानक सीढ़ियों से गिरे चेक गणराज्य निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई थी। घायल को उसकी पत्नी और बेटे ने यहां रात में निजी अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। शव को आवश्यक कार्यवाही के लिए राजकीय एमबी अस्पताल की मुर्दाघर में रखवाया गया है।
विज्ञापन



घंटाघर पुलिस ने बताया कि चैक गणराज्य निवासी जोसफ पेत्रो अपने परिवार के साथ यहां लालघाट स्थित उदयगढ़ होटल में ठहरा था। उदयपुर घूमने आए इस परिवार में मातम तब छा गया जब रात में करीब साढ़े दस बजे जोसेफ होटल की ऊपरी मंजिल की सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगी। 

पुलिस ने बताया कि घटना के तत्काल बाद उसकी पत्नी व बेटा ऑटो से जोसेफ को लेकर यहां जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल लेकर आए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने बताया कि मृतक के विदेशी होने के कारण उसे एमबी अस्पताल की मुर्दाघर में आवश्यक कार्यवाही के लिए लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार आया था भारत

डेमो इमेज
जोसफ के परिवार ने पुलिस को बताया कि वो लोग पहली बार भारत घूमने के लिए आए थे और लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि उनके परिवार का सदस्य उनका यहीं साथ छोड़ देगा। हालांकि, परिजनों ने इसे हादसे में मृत्यु होने के कारण पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। ऐसे में पुलिस ने मृतक के चैक गणराज्य में स्थित परिजनों को सूचना दी है।


इधर, परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस का कहना है कि मृतक को ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। ऐसे में हो सकता है, अचानक चक्कर आए और सीढ़ियों से गिर गए हों और उसकी मौत हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें