फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के 32 साल बाद आया फैसला, चार आरोपी तो छोड़ चुके दुनिया

Thu, 22 Feb 2018 01:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
court
विज्ञापन
मारपीट के मामले में पीड़ित को साढ़े 32 साल बाद न्याय मिला है। इस दौरान चार आरोपी तो दुनिया से जा चुके हैं और बाकी भी उम्र के अंतिम पड़ाव पर है। न्यायालय ने इस मामले में पांच अभियुक्तों को तीन साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


अपर लोक अभियोजक मातादीन मीणा के अनुसार नीमकाथाना इलाके के मीणा की नांगल निवासी तुलसीराम पुत्र सीताराम यादव तीन अगस्त 1985 को रिश्तेदार से मिलने ढाणी राड़ियान गया था। वहां से लौटते समय अर्जुन पुत्र नानगराम, सावता पुत्र अर्जुन, सन्तरा पत्नी सावता , श्रवण पत्नी अर्जुन, मूलचन्द, राजेन्द्र, उमराव, रामेश्वर पुत्रान अर्जुन राजो पत्नी मूलचन्द निवासी ढाणी रङियान तन राजपुरा थाना पाटन  ने बर्छी, लाठी आदि से  तुलसीराम पर हमला कर दिया था। इससे तुलसीराम के एक हाथ की सभी अगुलियां व अंगूठा कट गया था और भी चोटें आई थीं।
विज्ञापन

चार लोगों की हो गई है मौत

कोर्ट - फोटो : amar ujala
मामले की सुनवाई के दौरान अर्जुन पुत्र नानगराम, सावता पुत्र अर्जुन, सन्तरा पत्नी सावता , श्रवण पत्नी अर्जुन की मृत्यु हो गई थी।  इसके चलते उनके विरुद्ध कार्रवाई समाप्त कर दी गई।

न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीमकाथाना ने शेष पांचों अभियुक्त को दोषी करार दिया था। इस निर्णय के विरूद्ध मूलचन्द, राजेन्द्र, उमराव, रामेश्वर पुत्र अर्जुन व राजो पत्नी मूलचन्द  ने न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीमकथाना में अपील की थी। न्यायाधीश ने दोनो पक्षों की बहस सुनकर आरोपियो की अपील खारिज कर दी और तीन साल की कड़ी कैद और एक एक हजार रुपये के जुर्माना की सजा सुनाई। इस मामले में परिवादी की तरफ से पैरवी  ने की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें