राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर ग्रेड तृतीय के अध्यापक तबादलों के लिए संयुक्त शिक्षक मोर्चा के बैनर तले मंगलवार से अनिश्चित काल के लिए आक्रोश रैली कर सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में डटे हैं। संयुक्त शिक्षक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरपाल दादरवाल ने बताया, राज्य के कोने-कोने से ग्रेड तृतीय शिक्षक अपने साथ हो रहे सौतेले व्यवहार के खिलाफ न्याय पूर्ण आंदोलन के लिए रात को शीतलहर के बीच शिक्षक टस से मस नहीं होने का एलान किए।
बता दें कि इस आक्रोश रैली को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने समर्थन देते हुए शामिल हुए। इस आंदोलन में शिक्षकों की पीड़ा को देखते हुए जो भी वक्ताओं ने उद्बोधन दिया, उसमें शिक्षकों के लिए तबादला एक सपना सा हो गया है। लेकिन अब इस सपने को हर हाल में साकार करने के लिए अगर राजस्थान सरकार कोई सार्थक निर्णय नहीं लेती है तो संयुक्त शिक्षक मोर्चा का प्रत्येक सदस्य दिल्ली कूच कर उनके साथ हो रहे अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ कांग्रेस आलाकमान को अवगत करवाया।
संयुक्त शिक्षक मोर्चा के महामंत्री गोकुल मीना ने बताया, इस रैली के लिए सम्पूर्ण प्रदेश आक्रोश रैली इस बार ग्रेड तृतीय का शिक्षक आर पार के मूड से दिल्ली जाने के लिए मजबूर मत करो सरकार, वरना नतीजा कुछ और ही होगा। दिल्ली से तब तक वापस नहीं लौटेंगे जब तक तबादला सूची जारी नहीं होगी।