फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी बर्थ डे: स्वच्छता ही सेवा, सीएम ने लगाई झाड़ू

Sun, 17 Sep 2017 08:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सीएम राजे ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत झाड़ू लगाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के रूप में मनाया। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएम राजे ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत झाड़ू लगाई। कार्यक्रम में कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के मामले में राजस्थान किसी से पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने उनसे अगले एक पखवाड़े में जयपुर को साफ-सुथरा शहर बनाने का वादा किया है। 

इससे पहले राजे ने अपने गृह जिले झालावाड़ में भी 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत भी की। जयपुर के साथ ही जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बूंदी, अजमेर समेत विभिन्न शहरों में भी स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें