सीएम राजे ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत झाड़ू लगाई
- फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के रूप में मनाया। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए। राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर सीएम राजे ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत झाड़ू लगाई। कार्यक्रम में कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के मामले में राजस्थान किसी से पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने उनसे अगले एक पखवाड़े में जयपुर को साफ-सुथरा शहर बनाने का वादा किया है।
इससे पहले राजे ने अपने गृह जिले झालावाड़ में भी 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान की शुरुआत भी की। जयपुर के साथ ही जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बूंदी, अजमेर समेत विभिन्न शहरों में भी स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत हुई।