फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची नींद से उठाकर ड्राइवर से चलवा दी गाड़ी, Accident में जीजा-साले की मौत

Mon, 19 Feb 2018 04:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
एक दर्दनाक घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं और दो घरों में मातम छा गया। आज राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में बारातियों से भरी एक कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण दो युवकों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये घटना श्रीगंगानगर के सादुलशहर में हुई है जहां अनिल की बारात बारेकां से संगरिया गई थी। शादी संपन्न होने के बाद बारात में शामिल हुए कुछ लोग वापस अपनी कार से अपने गांव लौट रहे थे कि तभी ये हादसा हो गया। इस घटना में पवन रणवा (20) और उसके जीजा अरुण (32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ कार में सवार 5 लोग घायल हो गए।

घायलों को मौके से एंबुलेंस के जरिए सादुलशहर स्थित राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन

सो रहा था ड्राइवर

accident shimla
बताया गया है कि इस पूरी घटना के पीछे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आने का रहा। देर रात फेरों के समय ड्राइवर कार में सोया हुआ था। सुबह विदाई के समय ड्राइवर को उठाया गया और वो कच्ची नींद में ही गाड़ी चलाने लगा। रास्ते में चक 12 पीटीपी के पास ही ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई।

इस घटना में ड्राइवर भी घायल हो गया जिसे सीधे अस्पताल में पहुंचने के बाद ही होश आया। घटना के बाद पीछे ही आ रहे अन्य बारातियों ने रास्ते में भीड़ देखी और युवकों को सड़क पर पड़ा हुआ पाया तो परिवारों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें