फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के विरोध में बंद यह शहर, वीएचपी नेता सहित पांच हिरासत में

Fri, 05 Jan 2018 11:08 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
शहर बंद और आगजनी जैसी घटनाएं अब आम हो चली हैं। विशेषकर राजस्थान में बीते कुछ माह में एेसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते चार दिन से बूंदी जिले का बंद आज समाप्त हुआ तो आज राजस्थान का एक और शहर सिरोह आज बंद है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिरोही में बंद का आह्वान विश्व हिन्दु परिषद ने एक दोहरे हत्याकांड के विरोध में किया है। हालांकि पुलिस ने हत्याकांड के तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने सात दिन की रिमांड भी हासिल कर ली है। लेकिन फिर भी आज सिरोही बंद है।

हिरासत में लिए गए पांच लोग

विमला और आकाश
जानकारों ने बताया कि पुलिस ने आज सुबह लाउडस्पीकर से बाजार बंद का आह्वान कर रहे विश्व हिन्दु परिषद के प्रदेश संयोजक सहित पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है यह पूर्व में ही कह दिया गया कि स्वेच्छा से यदि कोई दुकान बंद करना चाहे तो कर सकता है। लेकिन लाउउस्पीकर या अन्य किसी तरीके से बाजार बंद नहीं कराए जा सकते।

गौरतलब है कि सिरोही के जावल कस्बे में रहने वाली एक ​महिला व उसके बेटे आकाश की निर्मम हत्या कर दी गई थी। 
विज्ञापन

आरोपी के गांव में भी प्रदर्शन

फाइल फोटो।
हत्या का आरोपी महिला के ही मकान में किराए पर रहने वाले हकीम खां पर है। पुलिस के अनुसार हकीम खां ने अपने दो साथियों की मदद से महिला व उसके पु​त्र की हत्या कर शव उदयपुर व गुजरात के थराद में फेंक दिए थे।

इसके बाद आरोपी व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के विरोध में जावल कस्बे व आरोपी के गांव में भी प्रदर्शन हुए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें