फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यूं आई 4 जनों की मौत

Sun, 18 Feb 2018 12:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
विज्ञापन

बाइपास पर एक ट्रक के सामने अचानक आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में 4 जनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा राजस्थान के सीकर जिले के नीम का थाना इलाके में आज सुबह हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, बाइपास पर बोरिंग के लिए खुदाई करने वाले ट्रक के सामने एक बाइक आ गई और फिर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। 

इससे इस ट्रक में बैठे 3 मजूदर तथा एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक मजदूर ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल हुआ। सभी चारों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। हादसे के बाद इन सभी को कपिल अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, इस हादसे की सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर जमा हो गए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन लोगों ने गंवाई जान

हादसे की शिकार बाइक
हादसे में बोरिंग खुदाई का काम करने वाले मजदूर छत्तीसगढ़ के रतिराम, दिनेश, मसुराम थे जबकि और उनका एक साथी घायल हो गया था। चारों मजदूरों को कपिल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक सवार भगवानपुरा निवासी सुदेश जाट की भी मौत हो गई। मृतकों के शवों को  कपिल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें