फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी घोटाला: ईडी ने तीन जगह मारे छापे, ज्वैलरी समेत दस्तावेज जब्त

Sat, 17 Feb 2018 05:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक में हुए महाघोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई आज भी जारी रही। ईडी की टीम ने इस घोटाले से जुड़े संस्थान गीतांजलि ज्वैलर्स के अलग-अलग ठिकानों पर कार्रवाई की। 
विज्ञापन


ईडी की टीम राजधानी जयपुर में तीन दिन से छापामारी कर रही है। इस दौरान आज सीतापुरा और जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित डब्ल्यूटीपी में स्थित शोरूम में  कार्रवाई की। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए है। 
विज्ञापन

20 से ज्यादा शहरों में कार्रवाई

nirav modi
जानकारी के अनुसार, सीतापुरा में गीतांजलि ज्वैलर्स की एक बिल्डिंग को सीज किया गया है और वहां से करीब तीन करोड़ की ज्वैलरी जब्त की है। जबकि वर्ल्ड ट्रेड पार्क में गीतांजलि ज्वैलर्स के दो शोरूमों पर ईडी की टीम ने जांच की। इस दौरान यहां से कागजात भी जब्त किए गए है।
 

इस घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की फर्मों पर छापामारी की जा रही है। देशभर में 20 से ज्यादा ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय कार्रवाई कर रहा है। ये छापे मुंबई, पुणे, सूरत, हैदराबाद, कोयंबटूर और जयपुर में पड़े हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें