राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में दुब्बी बनास पुलिया पर आज सुबह हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों में से अधिकांश की पहचान हो चुकी है।
मृतकों में नौ यूपी निवासी, तीन बिहार निवासी, तीन लोग मध्यप्रदेश निवासी तथा 2 मृतक अज्ञात,बाकी सभी मृतक हैं राजस्थान सवाई माधोपुर और दौसा के निवासी है। यहां आज सुबह करीब आठ बजे एक निजी कंपनी की बस बनास पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हुए है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 लोग सवार थें। अब तक जिन मृतकों और घायलों की पहचान हो चुकी हैं, उनके नाम-पते इस प्रकार हैं—
बनास पुलिया बस हादसे में मृतकों के नाम और पते
1. रायना पत्नी ईशाक, मलाराना चौड़, सवाईमाधोपुर, राजस्थान
2. ओमप्रकाश पुत्र प्रहलाद सिंघल, केशवर नगर थाना मानटाउन, सवाईमाधोपुर
3. जाकिर पुत्र जहीर मोहम्मद, राजबाग कच्ची बस्ती, सवाई माधोपुर राजस्थान
4. परमानंद पुत्र शंभुलाल महाजन, मलारना चौड़, थाना मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान
5. प्रेमदेवी पत्नी कैलाश खटीक, खैरदा, सवाई माधोपुर
6. मुरारी पुत्र हंसराज प्रजापत, भैणौली थाना बौंली, सवाई माधोपुर, राजस्थान।
7. जाहिदा पत्नी हनीफ, मलारना चौड़, मलारना डूंगर थाना, सवाई माधोपुर, राजस्थान
8. गफ्फार पुत्र फकरू मैनपुरा थाना, सूरवाल, सवाई माधोपुर, राजस्थान
9. सत्यनारायण पुत्र हजारी महावर, मामडौली, थाना बौंली, सवाई माधोपुर, राजस्थान
10.ओमप्रकाश पुत्र बाबूलाल मीना, कल्याणपुरा, लालसोट, दौसा
11.शाहरुख पुत्र नफीस, करमोदा, थाना सूरवाल, सवाई माधोपुर, राजस्थान
12.शेरु पुत्र भौरया, खिरनी थाना, बौंली, सवाई माधोपुर
13.रुपसिंह पुत्र फूल गुर्जर, गुडला नदी, थाना बौंली, सवाई माधोपुर, राजस्थान
14.रामप्यारी पत्नी गोपीनाथ, दहलोद, थाना बौली, सवाई माधोपुर, राजस्थान
15.आबिद पुत्र अफसर, मिल्क बलाकुदान, मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश
16.राजेश पुत्र हरिराम महावर, मामडोली, थाना बौली, राजस्थान