फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज का तोहफा,बरात के लिए घटाई बुकिंग राशि

Mon, 15 May 2017 06:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : Internet
विज्ञापन
शादी-ब्याह में रोडवेज की बसों को ले जाना थोड़ा सस्ता पड़ेगा। रोडवेज प्रशासन ने सोमवार को बसों की बुकिंग दरों में कमी की है। इससे अब ट्यूरिंग और शादी में बसों की बुकिंग करवाने वाले रोडवेज की ओर आकर्षित होंगे।
विज्ञापन


राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से शादी समारोह, पर्यटन स्थलों पर भ्रमण व अन्य कामों के लिए अनुबंध पर ले जाने वाली बसों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों के मुताबिक साधारण व द्रुतगामी बसों के किराए में 5 रुपए प्रति किमी की कमी की गई है।

जानकारी के मुताबिक अनुबंध पर ली जाने वाली बसों में 12 घंटे तक दो सौ किमी के लिए अब तक नौ हजार रुपए लिए जा रहे थे, दरों में कटौती के बाद अब आठ हजार रुपए लिए जाएंगे। इसी तरह 15 घंटे और 250 किमी तक के लिए जहां 11250 रुपए लिए जा रहे थे, वहीं अब दस हजार रुपए देने पड़ेंगे। 18 घंटे और 300 किमी के लिए राशि 13500 रुपए से घटाकर 12000 रुपए कर दी गई है। 24 घंटे और 400 किमी के लिए बुकिंग अमाउंट 18000 रुपए से घटाकर 16000 रुपए कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही छात्रों के लिए किराए पर जाने वाली बसों के लिए किराए की राशि में बीस फीसदी तक छूट रहेगी। गौरतलब है कि रोडवेज की बसों को शादी ब्याह के लिए बुक करना अब तक महंगा माना जाता रहा है। इससे कहीं कम किराए पर प्राइवेट ट्रेवल्स की बसें उपलब्ध हो जाती थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें