फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान रोडवेज को 105 बसों की सौगात, मुख्यमंत्री राजे ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 03 Mar 2017 06:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
roadways - फोटो : vishnu sharma
विज्ञापन
प्रदेश में राजस्थान रोडवेज बेड़े को नई बसें मिलेंगी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को रोडवेज को 105 बसों की सौगात दी। 
विज्ञापन

सीएम राजे ने एसएमएस इंवेस्टमेंट ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
इस दौरान परिवहन मंत्री युनूस खान, परिवहन आयुक्त शैलेन्द्र अग्रवाल व रोडवेज एमडी राजेश यादव भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री राजे ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 105 नई बसों को हरी झण्डी दिखाकर परिवहन बेड़े में शामिल करने के अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित किया। 
उन्होंने संबोधन में कहा कि सम्पर्क और नई सड़कों के निर्माण में राजस्थान देश में अग्रणी है, आधारभूत ढांचे के विकास सहित दूसरे कई क्षेत्रों में निरन्तर आगे बढ़ रहा है और अब यात्री परिवहन सेवाओं में भी प्रदेश को प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम राजे ने कहा कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी बेहतर परिणाम देने की चुनौती स्वीकार करें और निगम को दूसरे राज्यों के निगमों और निजी बस संचालकों के साथ प्रतियोगिता में सफलता दिलवाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें