रोडवेज की ओर से जयपुर-लखनऊ लग्जरी वोल्वो बस सेवा को अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अब यदि लखनऊ तक जाना है तो जयपुर से एसी स्लीपर बस रात नौ बजे के स्थान पर शाम 6.20 बजे तक रवाना होगी और सुपर लग्जरी वोल्वो शाम 6.20 की जगह रात नौ बजे रवाना होगी। इससे अब यात्रियों का सफर और भी आसान हो जाएगा।
जयपुर-गोरखपुर सुपर लग्जरी वोल्वो बस जयपुर से शाम 6.29 मिनट पर रवाना होकर अगली सुबह सात बजे लखनऊ, 7.45 पर बांराबांकी, 9.30 बजे फैजाबाद, 10 बजे अयोध्या, 11.15 बजे बस्ती और 12.30 बजे गोरखपुर पहुंचाएगी। जयपुर से गोरखपुर तक इस बस का किराया प्रतियात्री 2365 रुपए होगा। इन बसों में राजस्थान सीमा में वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं को नियमों के मुताबिक किराए में तीस फीसदी की छूट भी दी जाएगी।