फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से शहीद सपूत को दी आखिरी विदाई

Fri, 28 Apr 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
encounter - फोटो : PTI
विज्ञापन
राजस्थान के दौसा जिले के खेड़ला गांव में उमड़े जन सैलाब ने शुक्रवार को शहीद सपूत सूबेदार भूपसिंह को आखिरी विदाई दी। 
विज्ञापन


सूबेदार भूपसिंह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के पंजगाम सेक्टर में आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। दिन में उनकी पार्थिव देह विशेष विमान से जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डा लाई गई। यहां पर उन्हें पुष्पांजलि दी गई। इसके बाद पार्थिव देह को हैलीकॉप्टर से उनके पैतृक गांव खेड़ला (दौसा) में पहुंचाया गया। 

सपूत को अंतिम विदाई देने गांव में हजारों लोग जमा हुए। गांव में गमगीन माहौल और शहीद भूपसिंह अमर रहे, भारत माता की जय के नारों के बीच उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के पंजगाम सेक्टर में आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले में सेना के एक कैप्टन समेत तीन सैन्यकर्मी शहीद हुए हैं। सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में दो आतंकी भी मारे गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें