राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक मुख्य सड़क का एक हिस्सा शनिवार सुबह अचानक धंस गया। इससे एक चलता हुआ ऑटो रिक्शा उसमें समा गया। घटना में ऑटो चालक व उसमें बैठी महिला सवारी घायल हो गई।
पुलिस के अनुसार शहर के चौमूं हाउस सर्किल के पास सड़क अचानक धंस गई और उसमें बड़ा-सा गड्ढा हो गया, जिससे उसके ऊपर से गुजर रहा ऑटो भी नीचे चला गया। घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार सड़क की मरम्मत की जा रही है। इस बीच वहां यातायात बंद कर दिया गया है।