फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 10 फरवरी से, राज्यपाल की मंजूरी

Fri, 22 Jan 2021 10:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र दस फरवरी शुरू होगा। राजभवन सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य विधानसभा का बजट सत्र 10 फरवरी से आहूत करने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


इसके अनुसार मिश्र ने 21 जनवरी को पूर्व सत्र का सत्रावसान करते हुए 22 को नया सत्र आहूत करने की आज्ञा दी। विधानसभा का यह बजट सत्र 10 फरवरी से आहूत होगा। इससे पहले विधानसभा के सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने बताया कि राज्यपाल मिश्र ने 21 जनवरी को पन्द्रहवीं राजस्थान विधान सभा के पंचम अधिवेशन का सत्रावसान कर दिया है। विधानसभा का पंचम सत्र 14 अगस्त को शुरू हुआ था और पांच बैठकों में तीन केन्द्रीय कृषि कानून को राज्य में लागू नहीं करने के लिए चर्चा और संशोधन के बाद दो नवम्बर को सत्र समाप्त हो गया था।

 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें