फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: बागी कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी का इस्तीफा, गहलोत विरोधी और पायलट गुट के हैं नेता

Tue, 18 May 2021 05:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस में अब भी असंतोष कायम है। सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ बगावती तेवर दिखा रहे विधायक हेमाराम चौधरी ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। वे सचिन पायलट गुट के नेता हैं। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाडमेर जिले के गुड़ामालानी से कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी ने मंगलवार को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। चौधरी बीते कई दिनों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावती तेवर अपनाए हुए थे। 

विज्ञापन


चौधरी ने राजस्थान विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी को अपना इस्तीफा भेजा है। चौधरी सचिन पायलट गुट के नेता हैं। वे पायलट को मुख्यमंत्री बनाने के अलावा अन्य कई मांगों को लेकर सीएम गहलोत के खिलाफ बागी तेवर अपनाए हुए थे। 

गत वर्ष जब पायलट के नेतृत्व में गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत हुई थी, तब उसका नेतृत्व हेमाराम चौधरी ने ही किया था। हालिया बजट सत्र में चर्चा के दौरान भी हेमाराम चौधरी ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने गहलोत सरकार पर जनता से वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया था। यह भी कहा था कि ऐसा ही सिलसिला जारी रहा तो 2023 में कांग्रेस का वापस चुन कर आना मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन


गहलोत सरकार में मंत्री रहे चुके हैं चौधरी
बता दें, 2019 में भी विधायक हेमाराम चौधरी ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को सौंप दिया था। चौधरी 2018 में गुड़ामालानी से छठी बार विधायक चुनकर आए हैं। वह पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा की वसुंधरा सरकार के समय विपक्ष के नेता रह थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें