फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजसमंद में फिर तनाव, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई

Mon, 05 Feb 2018 11:49 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजसमंद
विज्ञापन
लव जेहाद के नाम पर लाइव मर्डर के कारण देशभर में सुर्खियां बटोरने वाले राजसमंद में एक बार फिर से तनाव का माहौल है। इस बार तनाव का केन्द्र राजसमंद का कांकराली क्षेत्र है। यहां बीती रात दो समुदाय में पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। जिसके बाद क्षेत्र में पुलिस अलर्ट पर है और धार्मिक स्थलों की भी सुरक्षा बढ़ाई है। वहीं क्षेत्र के सभी आपराधिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है और दोनों समुदायों को समझाइश का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos

यह है मामला

राजसमंद
दरअसल कांकराल के रहने वाले युवक प्रकाश को तीन लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार चाकूबाजी पुरानी रंजिश के चलते हुई। इसके बाद गुस्साए प्रकार के परिजनों और अन्य लोगों आरोपियों के घर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार आरोपियों के घर से भीड़ पर पथराव किया गया जिसके बाद तनाव बढ़ गया।  पुलिस के अनुसार शाहिल, सफा सहित तीन लोगों पर चाकूबाजी का आरोप है। इसके बाद बाइक में भी तोड़फोड़ की गई। 
विज्ञापन

सुरक्षा बढ़ाई गई है

राजसमंद
क्षेत्र में दो समुदाय के बीच तनाव की सूचना ​मिलते ही बड़ी संंख्या में पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए और समझाइश का प्रयास किया गया। कई थानों की पुलिस के साथ अतिरिक्त जाब्ता भी क्षेत्र में लगाया गया है। वहीं पुलिस देर रात तक आरोपियों की तलाश में जुटी रही लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। वहीं पुलिस लगातार सभी लोगों से शांति रखने की अपील कर रही है। साथ ही कांकराली में सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें