फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राज बब्बर ने ख्वाजा से मांगी दुआ, रोड शो में भी हुए शामिल

Sat, 27 Jan 2018 06:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मशहूर फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता राज बब्बर ने शनिवार को ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी लगाई। उन्होंने ख्वाजा साहब की मजार पर अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर राजस्थान में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन


राज बब्बर शनिवार को अजमेर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस के रोड शो में भाग लेने के लिए अजमेर आए। राज बब्बर ने अन्य कांग्रेसी पदाधिकारियों के साथ ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में हाजिरी दी। उन्होंने ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर अकीदत का नजराना पेश किया। खादिम ने उन्हें जियारत करवाकर ख्वाजा साहब का तबर्रूख भेंट किया।

राज बब्बर ने मीडिया को बताया कि ख्वाजा साहब सभी की खाली झोली भरते हैं। आज उन्होंने भी कांग्रेस की जीत के लिए दुआ भी मांगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार से सभी त्रस्त हैं। अब जनता ने भाजपा की सरकार को बदलने का मानस बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें