फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: 'क्या मैं राजस्थान के अगले सीएम से बात कर रही हूं?', महिला रिपोर्टर ने पायलट से पूछा

Fri, 23 Sep 2022 08:40 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव की सरगर्मियां दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। सीएम अशोक गहलोत के साथ सचिन पायलट भी चर्चा में हैं। इस बीच मीडिया के सवालों पर पायलट का गोलमोल जवाब सामने आया।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजस्थान की मुख्यमंत्री पद पर बदलाव की सुगबुगाहट और चर्चाएं भी परवान पर हैं। राजनीतिक दलों के दफ्तरों से लेकर सोशल मीडिया तक और जयपुर से लेकर नई दिल्ली तक, बस एक ही बात पर चर्चा हो रही है कि क्या कांग्रेस की कमान बतौर अध्यक्ष सीएम अशोक गहलोत संभालेंगे? यदि हां, तो क्या वे मुख्यमंत्री पद के दायित्व से मुक्त होंगे? यदि हां, तो क्या मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदार पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को प्रदेश का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा?

विज्ञापन


इन तमाम सवालों के बीच सभी की नजरें जितना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फैसले पर टिकी हुई हैं, उतनी ही नजरें शायद सचिन पायलट की 'संभावित' नई जिम्मेदारी को लेकर भी बनी हुई हैं। सस्पेंस के बीच कयास का दौर जारी है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के काउंटडाउन के बीच सचिन पायलट की बॉडी लैंग्वेज भी चर्चा का विषय बना हुआ है। राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री पद को लेकर हालांकि वे कोई सीधा-सीधा जवाब तो नहीं दे रहे, लेकिन जवाब में उनकी 'उम्मीद' साफ नजर आने लगी है। मीडिया को हर तरह की संभावनाओं पर जवाब देने में पायलट हमेशा की तरह कॉन्फिडेंट दिखे।
विज्ञापन


रिपोर्टर का सवाल, सचिन का जवाब
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के बीच सचिन पायलट की प्रतिक्रियाएं लेने की मीडिया में जैसे होड़ सी बनी हुई है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला पत्रकार सचिन पायलट से पूछती है, 'क्या मैं राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री से बात कर रही हूं?' जवाब में पायलट कहते हैं, भविष्य में क्या होगा मैं नहीं जानता, लेकिन चुनाव आने वाले हैं कांग्रेस अध्यक्ष के, कुछ निर्णय लीडरशिप को लेने हैं, लेकिन हम सभी की सामूहिक मंशा ये है कि हम मजबूत होकर निकलें, चुनाव जीतें, अलग-अलग राज्यों के अंदर।

पायलट ने कहा, राजस्थान में हम 30 साल से दोबारा सरकार नहीं बना पा रहे हैं। उस परिपाटी को तोड़ना है। राजस्थान में दोबारा सरकार बनानी है, उसके लिए जो करना है हम करेंगे और आने वाले समय में देखिएगा कि बीजेपी को चुनौती देकर कांग्रेस ही हरा सकती है, ये बात भी स्पष्ट है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें