फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: बैरवा बोले- हमें कौन हरा सकता है, अगर गहलोत दिल्ली चले जाएं और सीएम पायलट बन जाएं

Wed, 07 Sep 2022 07:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस में चल रही खींचतान सामने आ रही है। इसके साथ ही राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम रहे सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग भी लगातार उठ रही है। ऐसे में अनुसूचित जाति राज्य आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने तीसरी बार पायलट को सीएम बनाने की मांग करते हुए यह कह दिया, सीएम अशोक गहलोत की डिमांड दिल्ली में हैं।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और खिलाड़ी लाल बैरवा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में राज्य SC आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा मंगलवार को जोधपुर दौरे पर थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें और मुख्यमंत्री सचिन पायलट बनें तो फिर राजस्थान में हमें कोई नहीं हरा सकता। गहलोत पुराने नेता हैं और उनकी दिल्ली में डिमांड है। उन्होंने अपनी पारी खूब खेल ली है।

विज्ञापन


बैरवा ने कहा, मैं कोई मीडिया ट्रायल नहीं कर रहा हूं। पार्टी के कुछ नेता भी बोल चुके हैं कि अगर गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इसका मतलब अंदर ही अंदर कुछ चल रहा है। प्रमोशन हो रहा है, इसलिए उन्हें वहां जाना चाहिए। पायलट के साथ युवा और पूरी जनभावना है। यह सब जगह देखने को मिलती है। जोधपुर में भी उनका क्रेज है। हालांकि, यह सब निर्णय आलाकमान तय करता है, फिर भी नई टीम नए सिस्टम के साथ तय की जाए। क्योंकि गहलोत ने अपनी पारी खूब खेल ली। अब आलाकमान चाहता है तो उन्हें वहां जाना चाहिए।

बैरवा ने कहा, जनता की भावना और आलाकमान के फैसले में मेरा भी मत है कि पायलट मुख्यमंत्री बनें। कारण कि वे उप मुख्यमंत्री रहे हैं। आज की तारीख में ऐसा कौन सा चेहरा है, जो उनके बराबर है। राजस्थान में सोशल इंजीनियरिंग के साथ नई टीम गठित कर दें। गहलोत दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष और पायलट यहां सीएम तो फिर हमें कौन हरा सकता है।
विज्ञापन


बताते चलें, यह पहली बार नहीं है कि जब बैरवा खुलेआम पायलट को सीएम बनाने की मांग कर चुके हैं। यह तीसरी बार है, जब उन्होंने पायलट को सीएम बनाने की मांग की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें