वाहन चालकों को पम्फलेट देकर धूम्रपान नहीं करने के लिए जागरूक करते पुलिस जवान
- फोटो : amar ujala
यहां राह चलते लोगों को पुलिस रोककर कुछ कह रही है। पुलिस की ये बातें सुनकर आमजन भी हैरान है।
दरअसल, राजस्थान के अजमेर में जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह के निर्देश पर धूम्रपान करने वाले लोगों से इसे छोड़ने की समझाईश की जा रही है। इसको लेकर जहां सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं अब पम्फलेट बांटकर और संदेश प्रसारित करवाकर भी धूम्रपान होने वाले नुकसानों की जानकारी पुलिस के जवान दे रहे हैं। कई लोगों से धूम्रपान छोड़ने की शपथ भी ली जा रही है। एसपी के इस अभियान के भी शहर में खासे चर्चे हैं और हर कोई खुले शब्दों में एसपी के प्रयास की प्रशंसा कर रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराबियों की धरपकड़ का अभियान चलाया था।