फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इन चार हिंदू जातियों का नहीं अटकेगा आरक्षण का लाभ, सरकार ने किया ये फैसला

Mon, 26 Feb 2018 04:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Rajasthan Secretariat
विज्ञापन

आरक्षण को लेकर चार जातियों के मामले में चल रहा विवाद अब जल्द ही सुलझ जाएगा और इनके प्रमाण-पत्र आसानी से बन सकेंगे।

विज्ञापन


राजस्थान पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिश से तत्कालीन राज्य सरकार नें 7 जुलाई 2013 में ओबीसी की सूची में नगारची-दमामी, राणा, बायती के आगे मुस्लिम कर दिया। जिससे इन हिन्दू जातियों को किसी भी वर्ग से जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे थे। पांच साल से इसको लेकर इन जातियों के लोगों में खासा आक्रोश था। 
विज्ञापन


राजस्थान केबिनेट की आज हुई बैठक में इस समस्या को दूर करने का निर्णय किया है। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि इन जातियों के आगे से मुस्लिम शब्द हटाने के लिए नियमों में संशोधन किया जाएगा। इसके हिंदू जातियों को भी ओबीसी का लाभ मिल सकेगा। इसी तरह एक अन्य जाति के नाम में भी संशोधन किया जाएगा। सूची में रेवासी है, इसे देवासी किया जाएगा। इससे देवासी जाति को भी ओबीसी के लाभ मिलने में आ रही दिक्कतों को दूर हो सकेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें