फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणप्पुरम गोल्ड लोन से 25 किलो सोना लूटने वाले पुलिस ने पकड़े, दिल्ली में बनाई थी पूरी प्लानिंग

Thu, 22 Feb 2018 05:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक महीने पहले मणप्पुरम गोल्ड कंपनी में हुई 27 किलो सोना लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। राजस्थान की कोटा पुलिस ने बिहार की गैंग के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो इस डकैती के मुख्य आरोपी हैं।
विज्ञापन


बिहार गैंग के सदस्य गुलाब सिंह और सुशील को दिल्ली से गिरफ्तार करके पुलिस कोटा लाई। वारदात को कुल 6 बदमाशों ने अंजाम दिया था, जिनमें से दो आरोपी यूपी के रहने वाले गुलाब सिंह व सुशील और गैंग के मुख्य सूत्रधार मनीष को पुलिस ने नामजद कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने लूटा गया कुछ सोना बरामद किया है। कोटा पुलिस की आधा दर्जन से ज्यादा टीमें इस वारदात को खोलने में लगी हुई थीं। सिटी एसपी अंशुमन भोमिया ने बताया कि करीब डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों ने मिलकर इस वारदात को खोला।
Trending Videos
विज्ञापन

यूं चली पुलिस की पूरी तफ्तीश

यहां से लूटा था सोना - फोटो : amar ujala
वारदात का पर्दाफाश होने के बाद पता चला है कि बदमाशों ने कोटा में इस डकैती के लिए दिल्ली में प्लान बनाया था। 28 दिसंबर को सबसे पहला सदस्य डकैती की योजना रचने कोटा पहुंचा था। कोटा में बदमाशों ने फर्जी आईडी से दो बाइक भी खरीदी थी। पुलिस ने डकैती का पर्दाफाश करने के लिए एक महीने में हाईवे के 70 टोल्स को चैक किया, साढ़े तीन हजार मकानों को खंगाला, 2 लाख काॅल्स की डीटेल चैक की और 12 सौ सीसीटीवी खंगाले। जिसके बाद पुलिस के हाथ यह कामयाबी लगी। हालांकि पुलिस अभी सभी आरोपियों तक नहीं पहुंची और ना ही लूटा गया पूरा माल बरामद कर सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें