भारत-पाकिस्तान बार्डर पर राजस्थान के जैसलमेर में स्थित एयरफोर्स स्टेशन के गेट पर मजदूरों के बीच एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को बुधवार को पकड़ लिया।
सुरक्षा के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण इस एयरफोर्स स्टेशन में सुबह करीब छह बजे हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जैसलमेर स्टेशन के मुख्य द्वार पर सुरक्षाकर्मी मजदूरों की जांच कर रहे थे। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को एक व्यक्ति पर संदेह हुआ। उसके कागजात देखे और पूछताछ की। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया।