फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की छानबीन में उलझा है चेतन की मौत का रहस्य, रिपोर्ट पर भी सवाल

Mon, 11 Dec 2017 09:20 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वहीं बुर्ज पर एक जूता सलीके से रखा हुआ था - फोटो : vishnu sharma
विज्ञापन
किसी फिल्म का विरोध एक व्यक्ति की जान का दुश्मन बन सकता है यह अब भी जांच का विषय है। दरअसल मामला जयपुर के नाहरगढ़ किले से जुड़ा है। जहां बीते माह चेतन सैनी नाम के व्यक्ति का शव लटका मिला था। साथ ही किले के पत्थरों पर पद्मावती फिल्म को लेकर विवादित बातें लिखी मिली थी। हालांकि पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर ही जांच कर रही है और एफएसएल रिपोर्ट में भी हत्या को लेकर कोई सबूत नहीं मिले है। लेकिन पुलिस की जांच पर मृतक चेतन सैनी का परिवार सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या या हत्या अभी भी साबित नहीं

Display Image - फोटो : Amar Ujala
क्योंकि अभी तक ना तो एफएसएल की रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है और ना ही चेतन सैनी के उस दोस्त से पुलिस ने कोई पूछताछ की है जिस पर परिवार को शक है। इसके अतिरिक्त चेतन सैनी के जेब से पैसों के लेनदेन की एक पर्ची मिली थी। जिसकी जांच के लिए पुलिस की एक टीम सीकर गई थी। लेकिन वहां क्या हुआ इसका भी खुलासा पुलिस ने नहीं ​किया है। गौरतलब है कि चेतन सैनी की मौत अभी तक रहस्य बनी हुई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें