फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा में कोचिंग ले रहे एक और छात्र ने की आत्महत्या

Fri, 08 Dec 2017 09:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अब्दुल अजीज
विज्ञापन
राजस्थान के कोटा शहर में फिर एक सुसाइड का मामला सामने आया है। एक और छात्र के सुसाइड के कारण यह शहर फिर से चर्चाओं में आ गया है। दरअसल लखनऊ का रहने वाला अब्दुल अजीज कोटा के एक संस्थान में पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


उसने दो दिन पूर्व हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि दो दिन तक इस घटना की जानकारी न तो हॉस्टल संचालक को मिली और न ही वहां रहने वाले अन्य छात्रों को।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है मामला

फाइल फोटो।
पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात जब लखनऊ शहर के निवासी एक अन्य छात्र ने अब्दुल के कमरे का गेट खटखटाया और वह नहीं खुला तब मामले की जानकारी मिल सकी है।

पुलिस के अनुसार अब्दुल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमे ​प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। इसलिए पुलिस फिलहाल अनुमान लगा रही है कि सुसाइड का यह मामला पढ़ाई के तनाव को लेकर नहीं प्रेम प्रसंग से सबंधित है। गौरतलब है कि कोटा में छात्रों के सुसाइड करने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें