फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने लिया 8 दुकानों को अपनी चपेट में, लाखों का नुकसान

Wed, 14 Feb 2018 01:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कोटा के सब्जी मंडी इलाके में लगी भीषण आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एकबार फिर से आग ने अपना विकराल रुप दिखाते हुए कई प्रतिष्ठानों को अपनी जद में ले लिया जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ये आगजनी की घटना कोटा जिले की सब्जी मंडी में हुई है जहां मोहन टॉकीज रोड पर देर रात आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों में भीषण आग लग गई ।
विज्ञापन



राहगीरों की सूचना पर एक के बाद एक 10 दमकलें मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया गया । शॉर्ट सर्किट से लगी आग एक के बाद एक 8 दुकानों में फैल गई,  बेकाबू होती आग को देखते हुए  दमकलकर्मियों ने  तत्परता दिखाई और  करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया गया। आग से एक दो दुकानों में लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। वहीं बाकी दुकानों में रखा माल जलने से बचा लिया गया

 
विज्ञापन

रेडीमेड कपड़ों की थी दुकानें

रेडीमेड दुकानों में लगी थी आग - फोटो : Amar Ujala
आग की चपेट में आई यह दुकाने रेडीमेड कपड़े, प्लास्टिक के पाइप और मोबाइल की थी। दुकानों से निकले धुआं और आग की लपटों को देखकर वहां लोगों की भीड़ भी जमा हो गई , जिसे पुलिस की मदद से हटाया गया वही सूचना मिलने पर दुकानों के मालिक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत ताले खोल कर दुकानों के अंदर पानी की बौछार करवाई जिस से अधिकतर दुकानों का सामान जलने से बच गया। हालांकि एक दो दुकानों में सामान जल जाने से भारी नुकसान हुआ है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें