फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जूते लेकर मंदिर में प्रवेश कर रहे शराबियों को टोका, देर रात मृत मिला पुजारी

Sun, 28 Jan 2018 12:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
मंदिर परिसर में मृत पुजारी - फोटो : Amar Ujala
एक मंदिर में शनिवार की देर रात पुजारी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश है। 


घटना राजस्थान के करौली जिले के टोड़ाभीम स्थित दंगनपुरा गांव की है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात मंदिर के पुजारी बावनदास के चिल्लाने की आवाज आई तो पड़ोस में रहने वाले ग्रामीण पहुंचे। वहां जाकर देखा तो बावनदास मरणासन्न स्थिति में पड़े मिले। सूचना मिलने ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। 

पास ही बाबा के बाल कटे मिले। हालांकि किसी तरह की चोट के निशान शरीर पर नहीं मिले। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम करवाकर शव को रिश्तेदारों को सौंप दिया। 

 
विज्ञापन

जताई जा रही है यह आशंका

डेमो इमेज
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रां​रभिक पूछताछ में सामने आया कि बावनदास का शाम को दो युवक ओमप्रकाश और महेश के साथ झगड़ा हुआ था। 

दरअसल, ये दोनों युवक शाम को शराब पीकर मंदिर में पहुंचे और जूते पहनकर अंदर घुसने लगे। इस पर बाबा बामनदास ने इन्हें टोका। इस बात को लेकर इनका पुजारी से झगड़ा हो गया। इसके बाद ये दोनों वहां से चले गए। आशंका है कि इस बात का बदला लेने के लिए इन्होंने पुजारी की देर रात हत्या कर दी। मौके पर बाबा के कटे हुए बाल मिले हैं तथा संघर्ष के निशान भी मिले हैं।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें