फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से टकराया डंपर और फिर 300 फिट तक घिसटता चला गया

Sun, 21 Jan 2018 12:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मौके की एक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग एक बार फिर से हादसे का सबब बना है जहां एक डंपर तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में  आ गया। घटना जोधपुर शहर के खोखरिया मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर मरुधर एक्सप्रेस और बजरी से भरे ट्रक डंपर में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डम्पर के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डंपर को ट्रेन ने करीब 300 फीट तक घसीटा। 
विज्ञापन



हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हुए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर तक रेल यातायात बाधित हुआ । उसके बाद उसे सुचारु कर दिया गया।  फिलहाल घटना की जांच बनाड़ थाना पुलिस और रेलवे पुलिस कर रही है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

दो हिस्सों में बंट गया डंपर

हादसे के बाद दो टुकड़ों में बंटा डंपर - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार बनाड़ कैंट के पास खोकरिया रेलवे क्रॉसिंग से डंपर चालक ने लापरवाही पूर्वक जल्दी निकलने का प्रयास किया। इस दौरान अचानक डम्पर मरुधर एक्सप्रेस के इंजन से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि इंजन के साथ डम्पर करीब तीन सौ फीट तक घसीटता रहा और उसके बाद डंपर दो हिस्सों में बंट गया और आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।


हादसे में ट्रेन का इंजन भी क्षतिग्रस्त हुआ लेकिन ट्रेन चालक की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि हादसे में डम्पर चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। रेलवे पीआरओ  ने की दुर्घटना पुष्टि की है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें