फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल ने बच्चों समेत पत्नी के साथ फंदा लगाकर दी जान, सोशल मीडिया पर डाला सुसाइड नोट

Sun, 21 Jan 2018 11:34 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन
एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा पत्नी समेत अपने बच्चों के साथ मिलकर आज तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना राजस्थान के नागौर जिले की है जहां आज राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत गेनाराम मेघवाल ने परिवार समेत अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन



घटना तड़के 4 बजे की बताई जा रही है जिसमें कांस्टेबल ने पहले तो अपने किसी परिचित को वॉट्सएप पर परिवार समेत जान देने का मैसेज किया जिसके बाद गेनाराम ने अपनी पत्नी संतोश 22 वर्षीय बेटी सुमित्रा और 20 वर्षीय बेटे गणपत के साथ मिलकर फंदा लगाया और जीवनलीला समाप्त कर ली।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शवों को फंदे से नीचे उतरवाया और तुरंत मोर्चरी भिजवाया जहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है वहीं गेनाराम के फोन से परिवार के आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता लगाया जाएगा। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन

एएसपी का ड्राइवर था गेनाराम

डेमो इमेज
नागौर जिला पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल गेनाराम डीडवाना पुलिस थाने में तैनात था और फिलहाल नागौर जिला एएसपी का ड्राइवर की ड्यूटी कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस को सभी के शव एक साथ एक ही जगह पर लटके हुए मिले। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें