कुछ युवकों की मामूली मारपीट बवाल का रूप ले लेगी यह शायद पुलिस प्रशासन ने भी नहीं सोचा था। दरअसल जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक युवक के साथ करीब के ही क्षेत्र के कुछ लोगों ने मारपीट की।
इसके बाद जिस युवक के साथ मारपीट की गई थी वह पुलिस के पास जाने के बजाय 40-50 अपने गुट के लोगों को ले आया और दूसरे गुट के लोगों के साथ जमकर मारपीट की और एक दुकान में आग लगा दी। इसके बाद व्यपारियों का मोहल्ला और सुभाष चौक में बवाल शुरू हो गया।
उपद्रवियों ने कई दुकानों व घरों में जमकर तोड़फोड़ की और एक दर्जन से अधिक वाहन फूंक दिए। करीब डेढ़ घंटे तक चले बवाल में उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की।