फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार लील गई एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदगी, दो बच्चों की भी मौत

Mon, 22 Jan 2018 12:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की जान चली गई, वहीं इसी परिवार के 5 सदस्य जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


ये हादसा जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ उपखंड में हुआ जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार देवीकोट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार 3 जनों की तो मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो जनों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार जालोर के सायला गांव का रहने वाला ये परिवार जैसलमेर के रामगढ़ स्थित जियारत करने पहुंचा था। रामगढ़ से जालोर लौटते समय उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी देवीकोट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मृतकों में 2 साल का मासूम व 7 साल की बच्ची भी शामिल

अस्पताल में उपचाररत एक बालक - फोटो : Amar Ujala
प्रदत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस भीषण सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले 5 जनों में दो साल का मासूम व 7 साल की बच्ची भी शामिल है। घायलों में से दो जनों की हालत भी बेहद गंभीर बनी हुई है।

गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही जिला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें