मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने पांचवें बजट में हाईवे को रनवे की तरह इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में हाईवे पर विमान उतारे जा सकेंगे। इसके लिए कुछ चुनिंदा हाईवे व मेगा हाईवे को तैयार किया जाएगा।
बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए कुछ हाईवे व मेगा हाईवे का चयन किया गया है। इन्हें खास तौर पर तैार किया जाएगा। ऐसे करीब तीन चार हाईवे होंगे। इनमें फलौदी जैसलमेर, धौलपुर समेत 3-4 हाईवे व मेगा हाईवे का दुरुस्त किया जाएगा।
अपनी तरह का अनोखा प्रयोग होगा, जहां सड़क पर ही विमान की लैंडिंग हो सकेगी। गौरतलब है कि देश में ऐसी योजनाएं पहले से चल रही हैं। राजस्थान में इस तरह का प्रयोग बेहतर परिणाम देने वाला साबित हो सकेगा।