फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में 'पिंकसिटी' को मिला ये सब, सीधे मिलेगी आपको राहत

Mon, 12 Feb 2018 01:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
राजस्थान के बजट में पिंकसिटी कहे जाने वाली शहर को कई सौगाते मिली हैं। सौगातें भी ऐसी जो आम लोगों से लेकर खिलाड़ियों तक के जनजीवन पर असर डाल सकेंगी। जयपुर में कैथ लैब, स्वाइन फ्लू जांच केंद्र, ग्रीन बिल्डिंग समेत कई घोषणाएं की गई हैं।
विज्ञापन


- राज्यस्तरीय सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र जयपुर में 10करोड़ की लागत से बनेंगे। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सकेगी।

- SMS में 6 करोड़ के खर्च से नवीन कैथ लैब के निर्माण की घोषणा की गई है, इससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और आसानी से जांच हो सकेगी।

- जयपुरिया अस्पताल में स्वाइन फ्लू जांच केंद्र बनेगा। स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट जल्दी मिलेगी, बीमारी पर लगाम लगाई जा सकेगी।

 

सचिवालय होगा ग्रीन बिल्डिंग के रूप में

vasundhara raje
सचिवालय भवन के मूल स्वरूप यथावत रखते हुए ग्रीन बिल्डिंग बनाया जाएगा। इससे सुविधाएं बढ़ेगा और प्रदूषण कम होगा और बिजली की खपत भी कम होगी। इसके लिए पांच करोड़ रुपए  का प्रावधान किया गया है।

सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के लिए 10 करोड़ की लागत से खेल भवन की घोषणा की गई थी, इसके लिए इस बजट में तीन करोड़ का और प्रावधान किया गया है। इससे खेल को प्रोत्साहन मिल सकेगा।


 

नागरकोटी को मिलेंगे 25 लाख रुपए

kamlesh nagarkoti - फोटो : Amar Ujala
- अंडर-19 वर्ल्डकप में अपने गेंदबाजी की धार दिखाने वाले गेंदबाज कमलेश नागरकोटी को 25 लाख रुपए दिए जाएंगे। नागरकोटी को सीएम राजे ने बधाई दी है। इससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सकेगा।

- जयपुर में चलेगी 40 इलेक्ट्रिकल बस इससे प्रदूषण कम होगा। शहर स्वच्छ व सुंदर हो सकेगा।

 
विज्ञापन

रामनिवास बाग में बनेगा नया अंडरपास

रामनिवास बाग - फोटो : अमर उजाला
- जगतपुरा शूटिंग रेंज के लिए इलेक्ट्रॉनिक टारगेट आएंगे, इसके लिए 5 करोड़ की घोषणा की गई, इससे शूटर्स को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगे, जिससे उनके स्तर में सुधार हो सकेगा।

- जयपुर की खेजरोली नई तहसील बनी।

- रामनिवास बाग से अंडरपास बनेगा, जो दिल्ली बायपास जाने वालों के काम आएगा। इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें