देर रात गोविंद देव जी मंदिर परिसर में आगजनी की घटना
- फोटो : Amar Ujala
राजधानी जयपुर के आराध्य गोविंददेव जी मंदिर परिसर में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। गोविंद देवजी मंदिर के प्रवेश द्वार के बाहर स्थित अस्थायी एक दुकान में ये आग लगी। इसके बाद इसकी चपेट में दूसरी दुकान भी आ गई। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक तौर पर आग की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है।
यहां आसपास कई दर्जन दुकानें है। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया। ये दुकानें लकड़ी और टीनशेड़ की है। इनमें भगवान की पोशाक, पूजन सामग्री और तस्वीरें बिकती है।