फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान व सरकार आमने-सामने, चक्काजाम और धरना प्रदर्शन से जाम, 80 किसान नेता जेल में

Thu, 22 Feb 2018 09:44 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर
विज्ञापन
अन्नदाता ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ सड़कों पर है। लेकिन इस पर आंदोलन मध्य प्रदेश नहीं राजस्थान में हो रहा है। राजस्थान विधानसभा को आज घेरने के लिए हजारों की संख्या में किसान जयपुर की ओर कूच कर रहे है। उग्र आंदोलन के अंदेशे को भांपते हुए राजस्थान सरकार ने दो दिन पूर्व ही किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमराराम सहित पेमाराम व 80 से ज्यादा किसान नेताओं को जेल में डाल दिया है। बावजूद इसके किसान जयपुर कूच के लिए आमादा है। आज सुबह से ही जयपुर की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने जगह—जगह रोकना प्रारंभ कर दिया है। जिस कारण कई सड़कों पर जाम लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां रोका वहीं जाम की चेतावनी

जयपुर किसान आंदोलन
 किसानों ने ऐलान किया है कि यदि उन्हें जयपुर जाने से रोका गया तो वे चक्काजाम और धरना प्रदर्शन उसी स्थल पर प्रारंभ कर देंगे। गौरतलब है कि किसान पूर्ण कर्ज माफी और राजस्थान सरकार के साथ पूर्व में हुए लिखित समझौते की मांग को पूर्ण करने पर अड़े हुए है।

किसान आंदोलन की आग सुलगने की आहट के चलते सरकार ने बड़ी संख्या में जयपुर व अन्य जिलों में पुलिस बल तैनात किया है। इससे पूर्व किसानों के आह्वान पर बुधवार को सीकर बंद रखा गया। बंद के दौरान पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया। इस बाद आंदोलन में बड़ी संख्या में युवा भी सम्मलित है। इससे सरकार की मुश्किलें बढ़ गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें