एक युवक को दो वर्षीय मासूम को चॉकलेट दिलाने की कीमत मौत के रुप में अदा करनी पड़ी। मामला जयपुर के विश्वकर्मा इंडस्ट्रीयल क्षेत्र का है। यहां एक फैक्ट्री में काम करने वाले मोहम्मद फैजल सिद्दकी (25) तीन फरवरी को अपने दोस्त की दो वर्षीय बेटी को चॉकलेट दिलाने के लिए बाजार ले गया।
लेकिन कुछ लोगों को शक हुआ कि सिद्दकी बच्ची का किडनैप कर ले जा रहा है। इसी शक के आधार पर वहां कुछ लोगों ने सिद्दकी को पकड़कर बिजली के पोल से बांध दिया। इसके बाद मौके पर जमा लोगों ने सिद्दकी जमकर पिटाई की और वीडियो बना लिया।
वहीं जब दो वर्षीय मासूम असलम अंसारी को किसी ने फोन पर सूचना दी कि उनकी बच्ची गौतम विहार रोड पर खड़ी है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे तो लोग सिद्दकी की पिटाई कर रहे थे और बच्ची सड़क किनारे खड़ी थी। इसके बाद अंसारी ने पुलिस को फोन किया और सिद्दकी को तुरंत एसएमएस अस्पताल ले जाया गया।