फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अड़ी हुई है सरकार, रूठे हुए हैं 'भगवान' और 35 की चली गई जान

Thu, 21 Dec 2017 12:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मदद को आगे आए पड़ोसी
विज्ञापन
हजारों करोड़ रुपए स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर खर्च किए जा रहे हैं लेकिन फिर भी मरीज भगवान के भरोसे हैं।
विज्ञापन


दरअसल राजस्थान में धरती का भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर बीते छह दिनों से हड़ताल पर हैं। इस दौरान इलाज के अभाव में 35 मरीजों की जान जा चुकी है। हालात इतने विकट हैं कि अजमेर के जेएलएन अस्पताल में दो दिन के भीतर 22 मरीज दम तोड़ चुके हैं।

राजस्थान सरकार और राजस्थान सेवारत चिकित्सा संघ के मध्य लंबे समय से खींचतान चल रही है। इसी का नतीजा है कि नवंबर माह भी राजस्थान में डॉक्टरों ने सात दिन की हड़ताल की थी। इस दौरान भी 30 मरीजों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब भी नहीं सुधर रहे हैं हालात

एक अस्पताल में बिना डॉक्टर के खाली पड़ी कुर्सी - फोटो : Amar Ujala
इन दिनों जारी हड़ताल ने मरीजों की परेशानी इसलिए बढ़ा दी है, क्योंकि राजस्थान में रेजिडेंट डॉक्टर भी कार्य बहिष्कार कर रहे है। साथ ही कई जिलों में निजी अस्पतालों ने भी हड़ताली डॉक्टरों का समर्थन किया है।
वहीं राजस्थान सरकार लगातार हड़ताल चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रही है लेकिन हालात बद से बदतर हो चले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें