यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, मौका छूट न जाए। हाईकोर्ट की ओर से निचली अदालतों में काम करने के लिए भर्ती निकाली गई है।
राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से प्रदेश की निचली अदालतों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर भर्ती निकाली गई है। हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि नॉन टीएसपी इलाके की निचली अदालतों के लिए कुल 2178 पदों पर और टीएसपी इलाके की निचली अदालतों के लिए कुल 131 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
भर्ती में आवेदनकर्ता की उम्र अधिकतम 35 साल रखी गई है, लेकिन आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियम अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।