फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवार लेकर सरकारी दफ्तर पहुंचा ये शख्स और तान दी मुलाजिमों पर, मच गया हड़कम्प

Fri, 09 Feb 2018 02:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
तलवार हाथ में लिए आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सरकारी दफ्तर में जैसे ही ये शख्स तलवार लेकर पहुंचा हर कोई सकपका गया। गुस्साए व्यक्ति ने यहां पहुंचते ही सरकारी मुलाजिमों पर तलवार तान दी। फिर क्या था पूरे आॅफिस में ही हड़कम्प मच गया।
विज्ञापन


दरअसल पूरा मामला जोधपुर शहर के सूरसागर थाना क्षेत्र स्थित डिस्कॉम कार्यालय का है। यहां बिजली चोरी की कार्रवाई से नाराज एक व्यक्ति तलवार के साथ डिस्कॉम कार्यालय में घुस गया। इस दौरान आरोपी व्यक्ति ने डिस्कॉम की जेईएन आरती सिंह पर हमला करने का भी प्रयास किया और उसने तलवार के साथ मारने की चेतावनी दी।

जानकारी के अनुसार, जोधपुर डिस्कॉम कार्यालय में आज अब्दुल हकीम तलवार लेकर घुस आया और हंगामा करने लगा। जैसे ही आॅफिस में कार्यरत कर्मचारियों को इसकी भनक लगी तो वहां काफी भीड़ जमा हो गई। तलवार लेकर आए अब्दुल हकीम से लोग समझाईश करने लगे, लेकिन उसने किसी की भी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं निपटा मामला

डेमो इमेज
आक्रोशित अब्दुल हकीम बिजली कर्मचारियों को मारने की धमकी देता रहा। मामला बढ़ता देख डिस्कॉम के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और सूचना के बाद सूरसागर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में अब्दुल हकीम को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

डिस्कॉम में इस तरह दिनदहाड़े घुसकर तलवार लहराने के मामले को जोधपुर डिस्कॉम एमडी आरती डोगरा ने भी गंभीरता से लिया है और इस संबंध में पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ से भी बात की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि आरोपित बिजली चोरी को लेकर की गई कार्रवाई से नाराज था और इसी के चलते कर्मचारियों को धमकाने डिस्कॉम आॅफिर पहुंच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें