लश्कर-ए-तैयबा के चीफ और अंतरराष्ट्रीय आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में बैठकर खुलेआम आतंकी गतिविधियां संचालित करता है। मुम्बई हमले के आरोपी सईद के आठ आतंकी आज जयपुर में अपने गुनाहों की सजा पाएंगे।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2010 में राजस्थान पुलिस की एसओजी ने इन आतंकियों को पकड़ा था। इन आठ आतंकियों में तीन पाकिस्तानी हैं, जबकि पांच भारतीय हैं। इसके बाद इन्हें जेल में डाल दिया गया। एटीएस की जांच में सामने आया था कि इन आठ आतंकियों का मकसद देश में दंगे फैलाना था।
जांच में खुसाला हुआ कि यही नहीं आतंक के इन आकाओं ने राजस्थान और पंजाब की जेल में अपना नेटवर्क तैयार कर लिया था।