राज्यपाल कलराज मिश्र ने गोद लिया कुत्ता
- फोटो : ANI
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को एक लावारिस श्वान को गोद लिया। मिश्र ने उसका नाम ‘चिंतामणी’ रखा है।
जयपुर स्थित राजभवन से जारी एक बयान के अनुसार राज्यपाल ने आम जन से भी अपील की है कि वे सड़क पर रहने वाले श्वानों की स्थानीय प्रजातियों से हमदर्दी रखें और उनकी देखभाल के लिए आगे आएं। उन्होंने भारतीय प्रजाति के स्थानीय श्वानों को बचाने के लिए अभियान चलाने पर भी जोर दिया।
पीएम मोदी ने भी की थी अपील
संस्था ‘प्रोटेक्शन ऑफ एनिमल एंड वेलफेयर सोसाइटी’ ने राज्यपाल को यह श्वान गोद दिलाया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुछ समय पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपील की थी कि लावारिस कुत्तों के संरक्षण के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।