फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने निरस्त किए डॉक्टरों के अवकाश, गिरफ्तारी के आदेश

Mon, 06 Nov 2017 08:50 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजस्थान में डॉक्टरों के आज से हड़ताल पर जाने के चलते सरकार ने रेस्मा लागू कर दिया है।  सरकार के चिकित्सा विभाग के अनुसार जो चिकित्सक अस्पताल नहीं पहुंचेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ ने बताया कि रेस्मा लागू होने के बाद अस्पताल नहीं पहुंचने वाले डॉक्टरों की गिरफ्तारी भी देर रात से ही प्रारंभ कर दी गई है। वहीं प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। साथ जिला प्रशासन से सम्पर्क कर अन्य कई व्यवस्थाएं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को परेशानी

कालीचरण सर्राफ
गौरतलब है कि देर रात करीब दो बजे चिकित्सक संघ व सरकार के बीच वार्ता विफल होने के बाद प्रदेश के करीब दस हजार चिकित्सक हड़ताल पर है। वहीं अब सरकार भी सख्ती के मूड में नजर आ रही है। चिकित्सा मंत्री के अनुसार एक बार सहमति बन गई थी लेकिन कुछ चिकित्सक नेताओं के अड़ियल रुख के कारण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर नहीं हो सके। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें