फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सरकार का दावा 45 दिन में तीन लाख से ज्यादा का दिए फ्री में पट्टे

Tue, 06 Jun 2017 05:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजेन्द्र​ सिंह
विज्ञापन
राजस्थान सरकार का दावा है कि राज्य में पं. दीनदयाल उपाध्याय पट्टा आवंटन अभियान में पांच हजार 672 शिविर आयोजित कर तीन लाख चार हजार 521 लोगों को निःशुल्क आवासीय पट्टा ग्राम पंचायतों द्वारा जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि राज्य में 14 अप्रेल, 2017 से आवासीय पट्टा आवंटन अभियान शुरू किया गया था जिससे वर्षों से वंचित ग्रामीणों को राहत मिली है। पट्टा अभियान में 64 हजार 347 अनुसूचित जाति, 28 हजार 935 अनुसूचित जाति व 2 लाख 11 हजार 239 सामान्य वर्ग तथा 49 हजार 538 महिलाओं को आवासीय पट्टे जारी किए गए है। 

उन्होंने बताया कि अजमेर जिले में 24 हजार 266, अलवर जिले में 9 हजार 641, बांसवाड़ा में 3 हजार 567, बारां में 12 हजार 677, बाड़मेर में 7 हजार 302, भरतपुर में 11 हजार 555, भीलवाड़ा में 28 हजार 389, बीकानेर में 3 हजार 662, बून्दी में 5 हजार 415, चित्तौड़गढ़ में 11 हजार 662 पट्टे जारी किए गए। 
विज्ञापन

इसी प्रकार चूरू जिले में 9 हजार 696, दौसा में 3 हजार 348, धौलपुर में 8 हजार 585, डूंगरपुर में 2 हजार 979, हनुमानगढ़ में 18 हजार 606, जयपुर में 6 हजार 493, झालावाड़ में 7 हजार 156 आवासीय पट्टे ग्राम पंचायतों द्वारा जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि झुंझुनूं जिले में 5 हजार 181, जोधपुर में 10 हजार 631, करौली में 4 हजार 803, कोटा में 6 हजार 438, नागौर में 8 हजार 259, पाली में 9 हजार 693, प्रतापगढ़ में 3 हजार 104, राजसमंद में 5 हजार 776, सवाई माधोपुर में 6 हजार 656, सीकर में 4 हजार 312, सिरोही में 3 हजार 408, श्रीगंगानगर में 23 हजार 26, टोंक में 6 हजार 649 एवं उदयपुर जिले में   8 हजार 888 पट्टे अब तक जारी किए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें