फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी जारी रहेगी किसानों से वार्ता, कुछ बिंदुओें पर है गतिरोध

Mon, 19 Jun 2017 09:31 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
राजस्थान में जारी किसान महापड़ाव और विरोध प्रदर्शनों के बीच राजस्थान सरकार किसानों के बीच वार्ता सोमवार को भी जारी रहेगी। रविवार शाम भारतीय किसान संघ व सरकार के मंत्रियों के बीच वार्ता हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अभी भी कुछ बिंदुओं पर गतिरोध बना हुआ है। लेकिन दोनों ही पक्षों को उम्मीद है कि इसका हल अवश्य निकलेगा।  जानकारी के अनुसार भारतीय किसान संघ और राज्य सरकार के प्रतिनिधिमण्डल के बीच वार्ता जयपुर में सोमवार सुबह 11 बजे होगी।

राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के नेतृत्व में होने वाली वार्ता में कई विभागों के मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है राजस्थान में किसान महापड़ाव के साथ राजस्व विभाग व पंचायत विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर है। जिसके कारण सरकार पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पूर्व रविवार को दिनभर राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों ने अलग—अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान के सात संभागों पर किसान महापड़ाव जारी है। जयपुर सहित उदयपुर, कोटा, जोधपुर में किसान बड़ी संख्या में डटे हुए है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें